Posted on 19-Sep-2026 06:15 PM

ऐतिहासिकता
क्षेत्र पर जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। श्री 1008 पद्मप्रभु भगवान तथा श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ भगवान की क्रमश : 15 फुट तथा 17 फुट की खड्गासन प्राचीन प्रतिमायें क्षेत्र पर विराजमान हैं। नन्दीश्वर का अतिशय क्षेत्र अन्यत्र कहीं नहीं हैं।
वार्षिक मेले : फाल्गुन शु. 10 को वार्षिक मेले का आयोजन, प्रति अमावस्या को क्षेत्र पर मुनिसुव्रतनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक।
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : कुंथलगिरि - 110 कि.मी., बीड़ - 52 कि.मी., पैठण - 30 कि.मी., कचनेर - 80 कि.मी.
आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री नन्दीश्वरद्वीप 52 जिनालय अतिशय क्षेत्र, पंचालेश्वर, ग्राम-पंचालेश्वर, तह.-गेवराई, जिला-बीड़ (महाराष्ट्र) पिन-431130
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, कमरे (बिना बाथरूम) - 5 हाल - 1, गेस्ट हाऊस - शासकीय
पहुँचने का सरलतम मार्ग - औरंगाबाद-सोलापुर हाइवे. नं. 211 पर शहागढ़ ग्राम से 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
निकटतम प्रमुख नगर - औरंगाबाद - 105 कि.मी. की दूरी पर
संस्था - श्री 1008 नन्दीश्वर दि. जैन अतिशय क्षेत्र पोस्ट-राक्षसभुवन