श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, श्री पदमपुरा (बाड़ा), जयपुर (राजस्थान)


Posted on 19-Sep-2026 06:16 PM


ऐतिहासिकता

संवत् 2001 में बाड़ा गाँव में मूला जाट के मकान में खुदाई के समय भगवान् पद्मप्रभु की मूर्ति का प्रादुर्भाव हुआ। वही प्रतिमा यहाँ मूलनायक के रूप में प्रतिष्ठित है। गाँव में चरण, छत्री व पुराना स्थान जहाँ प्रथम बार भगवान् पद्मप्रभु को विराजित किया गया था, श्रद्धा के केन्द्र हैं। यहां अनेक चमत्कार होते रहते हैं। अनेक व्याधिग्रस्त व्यक्ति यहां आकर व्याधि मुक्त होकर प्रसन्नतापूर्वक लौटते है।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - खानियांजी चूलगिरि - 28 कि.मी., संघीजी मन्दिर, सांगानेर -22 कि.मी., मोजमाबाद अतिशय क्षेत्र -77 कि.मी., जयपुर - 30 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, श्री पदमपुरा (बाड़ा) तहसील - चाकसू, जिला - जयपुर (राजस्थान) पिन - 303903

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम)- 90, कमरे (बिना बाथरूम) - 62, गेस्ट हाऊस - X

रेल्वे स्टेशन - शिवदासपुरा, पद्मपुरा (ब्राडगेज) - 7 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - अजमेरी गेट, जयपुर से पदमपुरा के लिए बस उपलब्ध

संस्था - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पदमपुरा प्रबन्धकारिणी समिति

प्रबन्धक - श्री रमेश बिलाला (01429-277225, 096024 06263)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, श्री पदमपुरा (बाड़ा), पदमपुरा (बाड़ा), चाकसू, जयपुर, राजस्थान, 303903

Nearby Tirth Places