Posted on 19-Sep-2026 06:15 PM

ऐतिहासिकता
महाराष्ट्र के बीड़ जिले की तहसील माजलगाँव में केसापुरी अतिशय क्षेत्र स्थित है। यहाँ राजा मनुभक्ति ने भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति स्थापित की थी। लगभग 1200 वर्ष प्राचीन राष्ट्रकूट वंशी जैन राजाओं के काल में वेरुल गुफाओं में उपलब्ध शिल्प से यहाँ की मूर्तियों का अद्भुत साम्य इस क्षेत्र की प्राचीनता को व्यक्त करते हैं। माजलगाँव के बाहर अनेक जैन मुनियों की समाधियाँ बनी हैं, जो इस क्षेत्र में जैन संस्कृति की प्रचुरता और प्राचीनता की प्रतीक हैं।
वार्षिक मेला : माघ शु. 15 को वार्षिक मेला लगता है। चिंतामणि पार्श्वनाथ अति. क्षेत्र,कचनेर - 125 कि.मी., श्रीनेमिनाथ भगवान अतिशय क्षेत्र, नवागढ़ -100 कि.मी., देशभूषण कुलभूषण सिद्धक्षेत्र, कुंथलगिरि-110 कि.मी. नेमिनाथ दि. जैन अति. क्षेत्र, नेमगिरि -90 कि.मी.
आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री 1008 कल्पतरू पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, केसापुरी ग्रा.-केसापुरी, त.-माजलगाँव, पो.-फूल-पिपलगांव,जि.बीड़(महा.)-431131
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 8, कमरे (बिना बाथरूम) - 4 हाल - 3, गेस्ट हाऊस - X
पहुँचने का सरलतम मार्ग - माजलगाँव से 5 कि.मी. दूर, बस एवं ऑटो रिक्शा की व्यवस्था है।
संस्था - श्री 1008 कल्पतरू पार्श्वनाथ दि. जैन अति.क्षेत्र, केसापुरी
अध्यक्ष - श्री दिलीपराव प्रभाकरराव धेवारे (097024-55099)