श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नसियाँजी, अरथूना, बांसवाड़ा (राजस्थान)


Posted on 19-Sep-2026 06:15 PM


ऐतिहासिकता

बस्ती से 1 कि.मी. की दूरी पर पाषाण में खुदी हुई 49 खड्गासन/पद्मासन प्रतिमाएँ हैं। इन पर वि.सं. 1100 से 1200 का काल अंकित है। क्षेत्र का अतिशय है। अरथना का इतिहास पुराना है एवं यहाँ काफी पुरातन हिन्दू व जैन मन्दिरों के अवशेष हैं। क्षेत्र पुरातत्व विभाग के अधीन है।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - अन्देश्वर पार्श्वनाथ - 50 कि.मी., कलिंजरा (वाग्वर गोमटेश) - 40 कि.मी., नौगावां (शिखरजी रचना) - 30 कि.मी., नागफणी पार्श्वनाथ - 140 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नसियाँजी, अरथूना, ग्राम-अरथूना, तह.- गढ़ी, जिला - बांसवाड़ा (राजस्थान) पिन - 327032

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X कमरे (बिना बाथरूम) - X, हाल - 1 (यात्री क्षमता - 100), गेस्ट हाऊस - X

पहुँचने का सरलतम मार्ग - परतापुर - आनन्दपुरी - बांसवाड़ा बसमार्ग

प्रबन्धक - सेठ श्री वस्तुपाल शाह (02963-238204) मो.: 9413214632

क्षेत्र पर पहाड़ : क्षेत्र सुरम्य पहाड़ी के बीच स्थित है। सीढ़ियाँ नहीं है।

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नसियाँजी, अरथूना, अरथूना, गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान, 327032

Nearby Tirth Places