श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, ग्राम-झाझीरामपुरा, दौसा (राजस्थान)


Posted on 19-Sep-2026 06:16 PM


ऐतिहासिकता

झाझीरामपुरा अतिशय क्षेत्र लगभग 1000 वर्ष प्राचीन है। जिसमें भगवान आदिनाथ, संभवनाथ, अजितनाथ की प्राचीन प्रतिमाएं हैं। मंदिर व्यवस्था तथा पूजन प्रक्षाल के लिए पुजारी की व्यवस्था है। 24 घंटे मंदिर खुला रहता है। क्षेत्र पर देवकृत अतिशय होने से श्रद्धालुजनों की दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होती है। रात्रि को स्वतः ही झालर, घंटा नाद 2 बजे, पाँच मिनिट तक होने से पुजारी एवं कारीगर विस्मित होकर सुनते रहे। क्षेत्र में एक पुराना नागराज रहता है, कभी-कभी देखने में आता है, लेकिन उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। बसवा में 5 प्राचीन जिनालय दर्शनीय है काला बाबा के मंदिर में चतुर्थकाल की प्रतिमाएं हैं। प्राचीन धातुका सहस्रकूट चैत्यालय 7 फुट एवं चौबीसीजी 5 फुट ऊँची है।

वार्षिक मेला : प्रतिवर्ष आसोज कृष्णा तीज को मेला लगता है एवं मेले के अवसर पर रथ - यात्रा महोत्सव मनाया जाता है।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - श्री महावीरजी - 88 कि.मी., तिजारा - 95 कि.मी., अलवर - 50 कि.मी., दौसा - 52 कि.मी., जयपुर - 100 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, ग्राम-झाझीरामपुरा, तह.-बसवा, जिला-दौसा (राजस्थान) पिन-303303

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, कमरे (बिना बाथरूम) - 10 हाल - 3 (यात्री क्षमता- 700+50+20), गेस्ट हाऊस - X

निकटतम प्रमुख नगर - दौसा-52 कि.मी., सिकन्दरा चौराहा से-25 कि.मी., राजगढ़-5 कि.मी., बांदीकुई-13 कि.मी.

संस्था - श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र, झाझीरामपुरा प्रबंध समिति

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, झाझीरामपुरा, बसवा, दौसा, राजस्थान, 303303

Nearby Tirth Places