श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र अन्देश्वर पार्श्वनाथ, बांसवाड़ा (राजस्थान)


Posted on 19-Sep-2026 06:15 PM


ऐतिहासिकता

एक मन्दिर मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ का है तथा दूसरा चौबीसी का है। किंवदन्ती के अनुसार मूलनायक की चमत्कारी मूर्ति आदिवासी कृषक को खेत खोदते हुए दृष्टिगोचर हुई व स्थापित की गई। इसीलिये क्षेत्र पर जैन, अजैन बड़ी श्रद्धा भक्ति से वन्दना करते हैं और उनकी यह श्रद्धा है कि इस मूर्ति के दर्शन मात्र से उनकी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। मानस्तम्भ एवं काँच मन्दिर दर्शनीय है। वर्ष 2006 में भी चमत्कार हुआ है। कार्तिक पूर्णिमा को मेला भरता है।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - वागोलजी पार्श्वनाथ - 14 कि.मी., वाग्वर गोमटेश बाहुबली कलिंजरा- 10 कि.मी., वाग्वर सम्मेदशिखर रचना नौगामा - 16 कि.मी.।


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र अन्देश्वर पार्श्वनाथ, ग्राम-अन्देश्वर तहसील - कुशलगढ़, जिला - बांसवाड़ा (राजस्थान)

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 10 कमरे (बिना बाथरूम) - 20, हाल - 2 (यात्री क्षमता - 200/100 ), गेस्ट हाऊस - X

रेल्वे स्टेशन - थांदला रोड़-50 कि.मी., दाहोद-70 कि.मी., रलताम-110 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - बांसवाड़ा से व्हाया कलिंजरा, दोहद से व्हाया कलिंजरा एवं थांदला रोड़ से व्हाया कुशलगढ़।

निकटतम प्रमुख नगर - कुशलगढ़ - 22 कि.मी., कलिंजरा - 10 कि.मी., बांसवाड़ा - 30 कि.मी.

संस्था - श्री अन्देश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कमेटी, कुशलगढ़

क्षेत्र पर पहाड़ : क्षेत्र पहाड़ी पर ही स्थित है। वाहन उपर तक जाते है।

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र अन्देश्वर पार्श्वनाथ, अन्देश्वर तहसील - कुशलगढ़, कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान

Nearby Tirth Places