श्री दिगम्बर जैन अतिशय चमत्कारी क्षेत्र, टोड़ी-फतेहपुर, झाँसी, उ.प्र.


Posted on 19-Sep-2026 06:17 PM


ऐतिहासिकता

इस क्षेत्र में 2 मनोहारी अतिशययुक्त जिन मंदिर है, जिसमें चौबीसी, समवशरण एवं नन्दीश्वर द्वीप की मनोहारी रचना है। यहाँ घरणेन्द्र देव एवं माता पद्मावती द्वारा समवशरण सभा का संचालन किया जाता है। प्रवचन भी होते हैं एवं धर्म का मार्ग भी दिखाया जाता है।

विशेषता - यहाँ पर असाध्य रोगों का इलाज मात्र जैन धर्म के माध्यम से किया जाता है। इस मंदिर में जो भी रोगी रोता हुआ आता है वह प्रसन्न होकर जाता है। यहाँ पर संकट से घिरे हुए व्यक्तियों की बाधाओं का निराकरण होता है। वार्षिक मेले या विशेष आयोजन की तिथियाँ: समवशरण सभा कृष्णपक्ष की 12 से प्रारंभ होकर द्वितीया तक चलती है, जिसमें यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है।


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय चमत्कारी क्षेत्र, टोड़ी-फतेहपुर, ग्राम - टोड़ी - फतेहपुर,तहसील - महरौली, जिला - झाँसी (उत्तर प्रदेश)

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 10, कमरे (बिना बाथरूम) - 40 हॉल -3 (यात्री क्षमता-200) गेस्ट हाऊस - पंडवाहा - 5 कि.मी.

भोजनशाला - नियमित कृष्ण पक्ष में 12 से दोज तक प्रतिमाह निशल्क

रेल्वे स्टेशन - मऊरानीपुर - 30 कि.मी., झाँसी - 90 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - गुरसराय मार्ग पर पंडवाहा तिराहा 5 कि.मी., टैक्सी दिनभर, प्रतिदिन उपलब्ध है। मऊरानीपुर एवं झाँसी से नियमित बस ।

निकटतम प्रमुख नगर - मऊ रानीपुर - 30 कि.मी., गुरसराय - 11 कि.मी.

संस्था - श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति, टोड़ी-फतेहपुर

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय चमत्कारी क्षेत्र, टोड़ी-फतेहपुर, टोड़ी - फतेहपुर, महरौली, झाँसी, उत्तर प्रदेश

Nearby Tirth Places