श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र, गिरनारजी


Posted on 19-Sep-2026 06:11 PM


ऐतिहासिकता

गिरनार पहाड़ पर भगवान नेमिनाथ के दीक्षा, केवलज्ञान एवं मोक्ष कल्याणक हुए हैं । यहीं पर श्री धरसेनाचार्य ने अपने शिष्यों मुनि पुष्पदंत एवं भूतबलि को पढ़ाया, जिन्होंने षट्खंडागम ग्रन्थ की रचना की। तलहटी के दि. जैन मंदिर में आचार्यश्री निर्मलसागरजी महाराज विराजते हैं। निर्मल ध्यान केन्द्र पर भी सुन्दर आवास व्यवस्था है। (फोन: 0285-2650611)


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र, गिरनारजी जिला - जूनागढ़ (गुजरात) पिन- 362 001

टेलीफोन - 0285-2621519, 2627108, 09574067415 (तलहटी), 2654 108 (जूनागढ धर्मशाला), 09924071724

आवास - कमरे (अटैच लेट-बाथ) - 30, कमरे (अटैच बाथ) - 14,हाल - 5 (प्रत्येक यात्री क्षमता-30) ए.सी.- वी.आई.पी.कमरे - 8

निकटतम प्रमुख नगर - जूनागढ़ - 7 कि.मी., वेरावल सोमनाथ - 100 कि.मी., पालीताणा - 230 कि.मी., राजकोट - 100 कि.मी., अहमदाबाद - 300 कि.मी.

संस्था - श्री बंडीलालजी दिगम्बर जैन कारखाना, गिरनारजी,

प्रबन्धक - श्री भागचंद सोगानी (098870 00828, 095745 21280)

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या - 05 -(1 जूनागढ़ में, 3 तलहटी में एवं 1 पहाड़ पर हैं)

क्षेत्र पर पहाड़ - 05, कुल 9999 सीढ़ियाँ है एवं डोली की व्यवस्था है।

तीर्थ क्षेत्र : सिद्ध क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र, गिरनारजी, गिरनारजी, जूनागढ़, गुजरात, 362001