श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, सिंहोनियाँ, मुरैना (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM


ऐतिहासिकता

यहाँ भूगर्भ से प्राप्त 11वीं शताब्दी की भगवान श्री शांतिनाथ (16 फुट), श्री अरहनाथ (10 फुट), श्री कुंथुनाथ (10 फुट) की पाषाण की खड्गासन प्रतिमाएँ विराजमान हैं। ग्राम में खुदाई होने पर आज भी जैन प्रतिमाएँ मिलती रहती हैं। अनेक मूर्तियाँ मन्दिरजी के संग्रहालय में रखी गई हैं। चौथे काल में यहाँ 11 जैन मन्दिर होने का उल्लेख है। खजुराहो शैली पर आधारित ककनमठ, शिव मन्दिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मन्दिर आदि दर्शनीय हैं। दिनांक 9.7.06 को शिव मंदिर पर खुदाई करते समयअतिशयकारी जैन प्रतिमा प्राप्त हुई।

विशेष जानकारी : समवशरण एवं चौबीसी का निर्माण हो चुका है तथा मानस्तम्भ का निर्माण चल रहा है।


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, सिंहोनियाँ ग्राम-सिहोंनियाँ, तह.-अम्बाह, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) पिन-476557

आवास - कमरे नि:शुल्क(अटैच बाथरूम)-8,कमरे (बिना बाथरूम)-26 हाल - 6, (यात्री क्षमता -250) गेस्ट हाऊस - गाँव के समीप यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 1200.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - सड़क मार्ग व्हाया मुरैना - बस, जीप उपलब्ध

निकटतम प्रमुख नगर - मुरैना- 30 कि.मी., अम्बाह - 30 कि.मी.

संस्था - श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी सिहोंनियाँ

मंत्री - श्री जिनेश जैन (07538-255613 (नि.), मो.: 098262-79668)

प्रबन्धक - श्री संजय जैन शास्त्री (मो.: 09826571496)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, सिंहोनियाँ, सिहोंनियाँ, अम्बाह, मुरैना, मध्य प्रदेश, 476557

Nearby Tirth Places