श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, थुबोनजी, अशोक नगर (मध्यप्रेदश)


Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM


ऐतिहासिकता

यहाँ अनेक बड़ी-बड़ी प्रतिमाएँ हैं। मन्दिर क्र. 15 में आदिनाथ भगवान की 28 फीट ऊँची, खड्गासन प्रतिमा के संबंध में अनेक अतिशय प्रचलित हैं। अभी भी मध्य रात्रि में इस मन्दिर से साज एवं घुघरूओं की मधुर ध्वनि सुनाई देती है। ऐसा मानना है कि देवगण यहाँ प्रभु भक्ति करते हैं। मन्दिर क्र. 1 में पार्श्वनाथ की 41/2 मीटर, मंदिर क्र. 5 में भगवान शांतिनाथ की 51/2मीटर, मन्दिर क्र. 6 में आदिनाथ की 1 3/4 मीटर, मंदिर क्र. 10 में पार्श्वनाथ की 41/2मीटर,मंदिर क्र. 14 में अजितनाथ की 5 मीटर, मन्दिर क्र. 17 में अभिनन्दनाथ भगवान की 5 मीटर, मन्दिर क्र. 25 में आदिनाथ की 5 मीटर ऊँची प्रतिमाएँ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

समीपवर्तीतीर्थक्षेत्र - चंदेरी - 22 कि.मी..सिरोंजजी - 71 कि.मी., देवगढ़ - 80 कि.मी., त्रिकाल चौबीसी (अशोकनगर) -32 कि.मी.आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें | यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें | ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, थुबोनजी, तहसील - चन्देरी, जिला - अशोक नगर (मध्यप्रेदश) पिन 473 446

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 10, कमरे (बिना बाथरूम) - 50 हाल - 3 (यात्री क्षमता - 150), गेस्ट हाऊस - X

बस स्टेण्ड - अशोकनगर - 32 कि.मी., चंदेरी - 22 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - अशोकनगर से व्हाया अमरोद - थुबोनजी

संस्था - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबन्धकारिणी समिति, थुबोनजी

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 25 प्राचीन, 1 मन्दिर (नवीन)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, थुबोनजी, थुबोनजी, चन्देरी, अशोक नगर, मध्य प्रदेश, 473446

Nearby Tirth Places