Posted on 19-Sep-2026 06:12 PM

ऐतिहासिकता
धर्मस्थल अर्थात् धर्म या पुण्य प्राप्ति का स्थल है। बड़ी संख्या में हिन्दू, जैन, मुसलमान और ईसाई इस स्थान पर आते हैं और धर्म लाभ प्राप्त करते हैं। यहाँ पर मंजुनाथ स्वामी (शिव का एक रूप) का मुख्य मन्दिर है और जैनों का चन्द्रनाथ स्वामी (चन्द्रप्रभु भगवान) का मन्दिर है। बाहुबली स्वामी की 37 फुट ऊँची कारकल में निर्मित भव्य प्रतिमा बाहुबली पहाड़ी पर प्रतिष्ठित की गई हैं। इस क्षेत्र का यह वैशिष्ट्य है कि यहाँ जैन धर्मावलम्बी हेगड़े परिवार मंजुनाथ स्वामी मन्दिर के मुख्य धर्माधिकारी है। वर्तमान धर्माधिकारी पद्मभूषण डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े ने सम्पूर्ण अंचल के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है।
मूड़बिद्री - 52 कि.मी., कारकल - 68 कि.मी., वेणूर - 32 कि.मी., श्रवणबेलगोला - 180 कि.मी.
जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री दि. जैन चन्द्रनाथ स्वामी मन्दिर, धर्मस्थल, ग्राम - धर्मस्थल, तह. - बेलथांगड़ी, जिला - दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) पिन - 574216
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 1000,कमरे (बिना बाथरूम) - 100 हाल - X, गेस्ट हाऊस - X
पहुँचने का सरलतम मार्ग - वेलूर, हासन, मेंगलौर से बस द्वारा
अध्यक्ष - डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगड़े, फोन : 08256 - 277 160
क्षेत्र पर पहाड़ - बाहुबली पहाड़ी है। गाड़ी पहाड़ पर जाती है।