Posted on 19-Sep-2026 06:16 PM

ऐतिहासिकता
यह क्षेत्र बहुत ही अतिशयकारी एवं प्राचीन है। यहाँ की मूलनायक प्रतिमा श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान की है। यह प्रतिमा बहुत ही भव्य, चित्ताकर्षक एवं चमत्कारी है। यहाँ प्रतिवर्ष मनौती मनाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। यहाँ का वार्षिक मेला फाल्गुन शुक्ल 8 से 10 को लगता है। आसोज कृष्णा एकको जलयात्रा आयोजित होती है।
हस्तिनापुर - 80 कि.मी., बरनाँवा - 45 कि.मी., वहलना - 100 कि.मी.
जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर, बड़ागाँव, ग्राम - बड़ागाँव, तहसील - खेकड़ा, जिला - बागपत (उत्तरप्रदेश)-250101
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम)- 80, कमरे (बिना बाथरूम) - 70, हाल - 3 (यात्री क्षमता - 1100), गेस्ट हाऊस - 2
पहुँचने का सरलतम मार्ग - दिल्ली (आनंद विहार) से सहारनपुर - बागपत बस द्वारा खेकड़ा, वहाँ से टेम्पो, रिक्शा द्वारा
संस्था - श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दि. जैन मन्दिर समिति, बड़ागांव
क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या - 03 एवं अद्वितीय विशालतम तीन लोक रचना