Posted on 19-Sep-2026 06:17 PM

ऐतिहासिकता
कारीटोरन में तीन भव्य मंदिर हैं जिनमें से प्रमुख मन्दिर बारहवीं सदी में निर्मित किया गया था एवं इसमें भगवान शान्तिनाथ, कुन्थुनाथ एवं अरहनाथ की प्रतिमाएँ क्रमश: 7 फुट एवं 5.5 फीट खड्गासन की है।
विशेष जानकारी : (1) क्षेत्र अखिल भारतीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी मुम्बई से सम्बद्ध है।
(2) क्षेत्र पर स्वनाम धन्य क्षुल्लक श्री गणेशप्रसादजी वर्णी 2 माह तक अपनी साधना करते रहे एवं जैन पाठशाला चलाई। उन्होंने इसे एक अच्छा साधना क्षेत्र बताया।
अन्य जानकारी
श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, कारीटोरन, ग्राम-कारीटोरन, तहसील-महरौनी, जिला-ललितपुर (उत्तरप्रदेश) पिन-284 404
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - ४ , कमरे (बिना बाथरूम) - ४ हाल - 3 (यात्री क्षमता - 50), गेस्ट हाऊस - ४
पहुँचने का सरलतम मार्ग - ललितपुर से महरौनी होते हुए। शाम 5 बजे कारीटोरन हेतु बस उपलब्ध है।
निकटतम प्रमुख नगर - महरौनी - 35 कि.मी., ललितपुर - 70 कि.मी. ।
संस्था - श्री शांतिनाथ दि. जैन अतिशय क्षेत्र प्रबन्धकारिणी कमेटी
क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या - 03, अष्ट भुजाकार मान स्तंभ एवं सहस्त्रकूट जिनालय