Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM

ऐतिहासिकता
पर्वत पर विशाल मन्दिर है। मन्दिर में सवा मीटर ऊँची भगवान शांतिनाथ की पद्मासन प्रतिमा है। दोनों पार्श्व में पौने दो-दो मीटर ऊँची खड्गासन प्रतिमाएँ भगवान अरहनाथजी व भगवान कुंथुनाथजी की हैं । यह क्षेत्र नदी किनारे अवस्थित है। यह मन्दिर श्रेष्टिवर पाणाशाह द्वारा निर्मित है । पहाड़ के किनारे गुफाएं हैं । बण्डा में ऐतिहासिक 6 मंदिर हैं। विशेष जानकारी : सड़क मार्ग, जल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, धर्मशाला भी है 16.50 एकड़ रकबा विशाल बाउन्ड्रीवाल से सुरक्षित है।
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : नैनागिरि 34 कि.मी., द्रोणगिरि 110 कि.मी., गिरारगिरि , पिड़वा 17 कि.मी., पाटन - 15 कि.मी.
आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री 1008 दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र, पजनारी ग्राम-पजनारी, तहसील-बण्डा, जिला-सागर (मध्यप्रदेश) पिन-470335
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, कमरे (बिना बाथरूम) - 3 हाल - 1, गेस्ट हाउस -1 यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 30.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - सड़क मार्ग - बण्डा से पजनारी
निकटतम प्रमुख नगर - बण्डा - 10 कि.मी., सागर - 25 कि.मी.
अध्यक्ष - श्री महेन्द्रकुमार जैन, भूसावाले (09893753270, 07583 - 252232)
क्षेत्र पर पहाड़ : पहाड़ी है, आस-पास कमरे एवं दहलान है। 150 फीट उंचाई है, वाहन जाते है।