श्री अभिनन्दननाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, गूड़र, शिवपुरी (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


ऐतिहासिकता

2500 वर्ष प्राचीन अतिशय क्षेत्र श्री गोलाकोट की तलहटी में बसा ग्राम गूडर के जिन मंदिर में मूलनायक प्रतिमा भगवान अभिनन्दननाथ की 12 वीं शताब्दी की हैं। मानस्तम्भ व अन्य प्रतिमाएँ भी काफी प्राचीन हैं। औरंगजेब के आक्रमण के समय इन प्रतिमाओं को अन्य स्थानों पर छिपा दिया गया था। वर्तमान मन्दिर 16 वीं शताब्दी का है जिनमें इन प्रतिमाओं को विराजित किया गया है।

सम्पर्क - श्री श्यामलाल जैन चौधरी, खनियाधाना, जिला शिवपुरी-473990

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - श्री गोलाकोट जी - 2.5 कि.मी., नंदीश्वर जैन मंदिर, खनियांधाना - 8 कि.मी., पचराई - 28 कि.मी., थूबोनजी - 85 कि.मी., चन्देरी, चौबीसी - खन्दारजी - 63 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री अभिनन्दननाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, गूड़र तहसील - खनियांधाना जिला - शिवपुरी (मध्यप्रदेश)पिन - 473990

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, कमरे (बिना बाथरूम) - 3 हाल - X, गेस्ट हाउस - X यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 25.

रेल्वे स्टेशन - बसई - 50 कि.मी. (झांसी - ललितपुर के मध्य)

संस्था - श्री अभिनन्दननाथ दि. जैन मन्दिर ट्रस्ट, गूड़र

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री अभिनन्दननाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, गूड़र, (मध्यप्रदेश), गुड़र, खनियांधाना जिला - शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश, 473990

Nearby Tirth Places