Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM

ऐतिहासिकता
यह क्षेत्र लगभग 800 वर्ष प्राचीन है। मूलनायक प्रतिमा भगवान अजितनाथ की अति प्राचीन, अतिशय युक्त व मनोमुग्धकारी है। मंदिर में सैकड़ों प्राचीन प्रतिमाएँ विराजमानहैं। किंवदन्ती है कि इस जैन मन्दिर को महात्माओं द्वारा आकाश मार्ग से पृथ्वी पर उतारा गया है। इस मन्दिर की नींव नहीं है। प्रतिवर्ष चैत्र सुदी पूर्णिमा को वार्षिक मेला भरता है। मंदिर के पास विशाल तालाब है। अन्दर की तीनों बेदियों में काँच का मनोहारी कार्य देखने योग्य।
अन्य जानकारी
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बनेड़ियाजी ग्राम - बनेड़िया, तहसील - देपालपुर, जिला - इन्दौर (मध्यप्रदेश) पिन - 453115टेलीफोन - 098937-13839
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 10, कमरे (बिना बाथरूम) - 20 (6 सुसज्जित डीलक्स कमरे) हाल - 1 (यात्री क्षमता - 100+25),
रेल्वे स्टेशन - गौतमपुरा रोड़ - 21 कि.मी., इन्दौर - 45 कि.मी.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - इन्दौर से बनेड़िया सड़क मार्ग, उज्जैन, धार, गौतमपुरा से सड़क मार्ग, बस, टेम्पो, जीप सुविधा उपलब्ध
निकटतम प्रमुख नगर - इन्दौर - 45 कि.मी., देपालपुर - 4 कि.मी.
संस्था - श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बनेड़ियाजी ट्रस्ट
अध्यक्ष - श्री माणकचन्दगंगवाल (0731-2521414,9425910074)
क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 02 (एक ही परिसर में) तथा 5 बेदियाँ