श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बीनाजी (बारहा), सागर (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बीनाजी (बारहा) पोस्ट- बीना (बारहा), देवरीकलाँ, जिला - सागर (मध्यप्रदेश) पिन - 470 226 टेलीफोन - 07586 - 250457, 09425451153, 09425838178

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 12, कमरे (बिना बाथरूम) - 85 हाल - 4 (यात्री क्षमता - 100), गेस्ट हाउस - 12

रेल्वे स्टेशन - नरसिंहपुर - 85 कि.मी., करेली - 55 कि.मी.,सागर-73 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - नरसिंहपुर - देवरीकलाँ - बीनाजी (बारहा) सड़क मार्ग, सागर - देवरीकलाँ - बीनाजी (बारहा) सड़क मार्ग

निकटतम प्रमुख नगर - देवरी कलाँ - 8 कि.मी., सागर-60 कि.मी.

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 04 (संतशिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद से बंशी पहाड़पुर पत्थर से जीर्णोद्धार का कार्य तीव्र गति से चल रहा है)

क्षेत्र पर पहाड़ : नहीं ऐतिहासिकता : विश्व के जैन इतिहास में अन्यत्र कहीं न मिलने वाली चूना- गारा से निर्मित 16 फीट पद्मासन अवगाहना में महावीर स्वामी की प्रतिमा विराजमान है। इसी के निकट भगवान चन्द्रप्रभु की पाषाण की रक्ताभ रंग की सवा छ: फीट अवगाहना की प्रतिमा विराजमान है। भगवान शांतिनाथ की 18 फीट ऊँची कत्थई पाषाण प्रतिमा मनोज्ञ एवं अतिशययुक्त है। गंधकुटी स्तूप जिनालय 40-40 सीढ़ियों वाला लाल पत्थर से निर्मित अलौकिक छटा वाला है। भोंहरे में भी अनेक प्राचीन प्रतिमाएँ हैं। खण्डित पाषाण की अनेक मूर्तियाँ संग्रहालय में रखी हैं।

समीपवर्तीतीर्थक्षेत्र - पटनागंज - 35 कि.मी., कुंडलपुर-140 कि.मी., पटेरिया-45 कि.मी., कोनीजी-155 कि.मी., मढ़ियाजी (जबलपुर)-120 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, बीनाजी (बारहा), देवरीकलाँ, बीना (बारहा), सागर, मध्य प्रदेश, 470226

Nearby Tirth Places