श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा महावीरजी, कागदीपुरा, धार (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


ऐतिहासिकता

भगवान महावीर की मनोज्ञ अतिशयकारी प्रतिमा स्वप्न देकर भूगर्भ से 24 अक्टूबर 2007 को प्रकट हुई। महावीर भगवान की अंगुली से दूध निकलना, अभिषेक करते वक्त जल दूध में बदल जाना, सफेदनाग-नागिन का मंदिरजी की परिक्रमा अनायास करना, असंख्य श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होना ऐसी अनेक बातें क्षेत्र के अतिशय से जुड़ी हैं। पं. आशाधरजी ने नलकच्छपुर के कागदीपुरा में नेमिनाथ जिनालय में शास्त्रों की रचना की । नेमिनाथ भगवान की 4.5 फूट पद्मासन प्रतिमा मांडव के पुरातत्त्व संग्रहालय में है।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : मानतुंग गिरि-धार - 25 कि.मी., आहूजी (धार) - 37 कि.मी., बावनगजा - 110 कि.मी., सिद्धवरकूट - 110 कि.मी., मांडव ऐतिहासिक हिल स्टेशन-15 कि.मी. 83

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा महावीरजी, कागदीपुरा, जिला -धार (मध्यप्रदेश) 454001

टेलीफोन - 07292-223432, 09425967460, 09424800572, 09827248654

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 8, कमरे (बिना अटैच) - 2 हाल -1

निकटतम प्रमुख नगर - बगड़ी दूरी 8 कि.मी., इंदौर 75 कि.मी., धार 22 कि.मी.

अध्यक्ष - श्री विनय छाबड़ा (जैन) (07292-223432, 09425967460)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र छोटा महावीरजी, कागदीपुरा, छोटा महावीरजी, धार, मध्य प्रदेश, 454001

Nearby Tirth Places