Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM

ऐतिहासिकता
खंदारगिरि पर्वतमाला तीर्थकर देवों का अतिशय क्षेत्र है, यहाँ प्रत्येक चतुर्दशी और अष्टमी को भगवान आदिनाथ की 38 फीट ऊँची प्रतिमा पर अलौकिक रूप से केसर की वर्षा होती है। पहाड़ी की गुफाओं में पत्थर काटकर मूर्तियाँ बनाई गई हैं जो पुरातत्व व कला दोनों ही दृष्टियों से विशेष महत्व रखती हैं। ये मूर्तियाँ 13वीं से 17 वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित हैं।
अन्य जानकारी
श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, खंदारगिरि ग्राम - खंदारगिरि, तहसील - चन्देरी, जिला - गुना (मध्यप्रदेश) पिन - 473446
टेलीफोन - 07547-252118 (धर्मशाला) 8989261184, 09425761945
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 5, (बिना बाथरूम) - 19 हाल - 2 (यात्री क्षमता - 350), गेस्ट हाउस - 4
अन्य - एक कि.मी. दूर चन्देरी में विशाल धर्मशाला है, जिसमें 25 कमरे, 1 बड़ा हॉल व 1 छोटा हाल है।
रेल्वे स्टेशन ललितपुर - 36 कि.मी., मुंगावली - 38 कि.मी.
पहुँचने का सरलतम मार्ग - ललितपुर, मुंगावली, अशोकनगर, गुना से बस सेवा उपलब्ध है।
निकटतम प्रमुख नगर - चंदेरी - 1 कि.मी., ललितपुर - 36 कि.मी., मुंगावली - 38 कि.मी.
संस्था - श्री दि. जैन चौबीसी मन्दिर ट्रस्ट प्रबन्ध समिति, चंदेरी अध्यक्ष श्री महावीर चौधरी (09425381257)