श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, मक्सी पार्श्वनाथ, शाजापुर (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


ऐतिहासिकता

यह क्षेत्र दिगम्बर/श्वेताम्बर दोनों समुदायों द्वारा मान्य है। मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ है। जिनकी दिगम्बर लोग प्रातः 6 से 9 बजे तक पूजन करते हैं। दर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मंदिर के चारों ओर 52 देवरियाँ हैं। क्षेत्र पर एक मन्दिर भगवान सुपार्श्वनाथ का है जो दिगम्बर समाज के अधीन है। इसे छोटा मन्दिरजी कहते हैं। विगत वर्ष इस मंदिर का जीर्णोद्धार एवं विकास कर भव्य रूप प्रदान किया गया है। जनश्रुति है कि बादशाह हुमायूँ ने ससैन्य इस मन्दिर को नष्ट करना चाहा तो ऐसा करने वाले अन्धे हो गये। बादशाह ने क्षमा याचना की, तब ही सैनिक सुरक्षित वापस हुए।


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, मक्सी पार्श्वनाथ ग्राम - मक्सी, तहसील/जिला - शाजापुर (मध्यप्रदेश) पिन - 465106

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 6, (बिना बाथरूम) 12 हाल - 4 (यात्री क्षमता - 60), गेस्ट हाउस - X यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 200.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, गुना से सीधी बस सेवा उपलब्ध है।

निकटतम प्रमुख नगर - देवास - 35 कि.मी., उज्जैन - 40 कि.मी., इन्दौर - 70 कि.मी.

संस्था - श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र मक्सीजी प्रबन्धकारिणी समिति

अध्यक्ष - श्री प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल (098930 30218)

महामंत्री - श्री राजकुमार पाटोदी (0731-2700702, 098260 47707)

अति. महामंत्री - श्री कमलेश कासलीवाल (098260 88870)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, मक्सी पार्श्वनाथ, (मध्यप्रदेश), मक्सी, शाजापुर, मध्य प्रदेश, 465106

Nearby Tirth Places