श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनगर, भोजपुर, रायसेन (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


ऐतिहासिकता

भक्तामर स्तोत्र के रचयिता आचार्य मानतुंग की समाधि स्थली है। समाधिस्थल के निकट जैन मन्दिर में तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान की साढ़े बाईस फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित है और इसके दोनों ओर तीर्थंकर पार्श्वनाथ एवं सुपार्श्वनाथ की प्रतिमाओं की ऊँचाई 8 फीट है। राजा भोज के निर्देशानुसार ये प्रतिमाएँ सन् 1100-1101 में प्रतिष्ठित की गई है। निकट ही शिव मन्दिर है। यह पर्यटन स्थल भी है। पास ही बेतवा नदी प्रवाहित होती है। सिद्धशिला पर भगवान बाहुबली की प्रतिमा स्थापित है।

विशेष जानकारी : ओबेदुल्लागंज - भोजपुर के रास्ते में आशापुरी में संग्रहालय है। जहाँ प्राचीन जैन मूर्तियाँ हैं।

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : जैन मन्दिर कुराना - 28 कि.मी., प्राचीन जैन मन्दिर समसगढ़ - 22 कि.मी.


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनगर, भोजपुर ग्राम - भोजपुर, तहसील - गौहरगंज, जिला - रायसेन (मध्यप्रदेश) पिन - 464 993

टेलीफोन - 099934-63612, 09425011360, (गौशाला-093015 53960)

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, कमरे (बिना बाथरूम) - 62 हाल - 1 (यात्री क्षमता - 100), गेस्ट हाऊस - ४

रेल्वे स्टेशन - भोपाल - 25 कि.मी.बस स्टेण्ड - भोपाल - 27 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - भोपाल से नियमित बस सेवा, ओबेदुल्लागंज रेल्वे स्टेशन से बसद्वारा भोजपुर - 14 कि.मी.

संस्था - श्री दि.जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनगर पर्यटन केन्द्र विकास समिति, भोजपुर

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र शान्तिनगर, भोजपुर, भोजपुर, गौहरगंज, रायसेन, मध्य प्रदेश, 464993

Nearby Tirth Places