श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र, आदीश्वरगिरि, नोहटा , दमोह (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM


ऐतिहासिकता

इस पवित्र ग्राम में नौ मढ़ा (पाषाण निर्मित) थे, नौ-हाट (बाजार) लगने से नोहटा पड़ा। यह क्षेत्र ब्यारमा एवं गौरैया सरिता संगम के तट की पहाड़ी पर स्थित है। इस क्षेत्र में स्थापित विभिन्न अतिशयकारी प्रतिमाएँ9वीं - 10 वीं शताब्दी से लेकर 21 वीं शताब्दी तक की हैं। भगवान आदिनाथ एवं चन्द्रप्रभ भगवान की भी प्राचीन मूर्तियाँ है। यहाँ मंदिर एवं मूर्तिकला का स्वर्णिम युग रहा है। यहाँ सन् 1989 को आचार्य विद्यासागरजी का अल्प प्रवास हुआ था। विरासत में मिली आदीश्वरगिरि शाश्वत भूमि है। क्षेत्र में अष्ट प्रातिहार्य युक्त प्रतिमाएँ हैं। भ, आदिनाथ (7 फुट -लाल पाषाण) व शिकाल चौबीसी जिनालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। देव दर्शन सदैव प्राप्त होते हैं।


अन्य जानकारी

अतिशय क्षेत्र/कला क्षेत्र नोहटा (आदीश्वरगिरि) मध्यप्रदेश

श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र, आदीश्वरगिरि, नोहटा ग्राम-नोहटा, तहसील-जबेरा, जिला-दमोह (मध्यप्रदेश) पिन - 470 663

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - निर्माणाधीन,कमरे (बिना बाथरूम) -7 हाल - 1-निर्माणाधीन (यात्री क्षमता-25), गेस्ट हाउस - शासकीय यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 100.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - दमोह - जबलपुर राजमार्ग क्र. 37 पर, दमोह से 23 कि.मी. एवं जबलपुर से 82 कि.मी.

संस्था - श्री दि. जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र,आदीश्वरगिरि क्षेत्र समिति,नोहटा

अध्यक्ष - श्री उमेश कुमार जैन (07606-257394, 09893674056)

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 01 एवं ग्राम में 3, प्रस्तावित - 01

क्षेत्र पर पहाड़ : पहाड़ी है, पहुँच मार्ग सुगम है। सभी वाहन जाते हैं। मुख्य सड़क स्थित प्रवेश द्वारा से 1 कि.मी. दूरी पर है।

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र, आदीश्वरगिरि, नोहटा, नोहटा, जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश, 470663

Nearby Tirth Places