Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM

ऐतिहासिकता
यहाँ चौबीस तीर्थंकरों की अत्यन्त कलापूर्ण प्रतिमाएँ पृथक - पृथक गर्भगृह में, प्रत्येक तीर्थंकर के मूल वर्ण के अनुरूप उसी रंग के पाषाण से निर्मित हैं। इन प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा सं. 1893 में हुई थी। मन्दिर में 13 वीं शताब्दी की अन्यमूर्तियाँ कलात्मक एवं दर्शनीय हैं। विशेष आकर्षण : केन्द्रीय पुरातत्त्व विभाग का चन्देरी म्यूजियम जिसमें बूढ़ी चन्देरी के 61 जैन मंदिरों के अवशेष एवं तीर्थंकर की प्रतिमाएं विराजमान है। म्यूजियम में शुक्रवार अवकाश रहता है। प्रतिदिन समय प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक।
समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र - थूथोनजी - 22 कि.मी., सेरोनजी - 27 कि.मी., बूढ़ी चन्देरी - 20 कि.मी., देवगढ़ - 62 कि.मी., श्री गोलाकोट - 70 कि.मी., खनियांधाना - 60 कि.मी., पचरई - 75 कि.मी., आमनचार - 29 कि.मी., बीठला - 19 कि.मी., मामौन - 16 कि.मी., भियाँदाँत - 14 कि.मी.
आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|
अन्य जानकारी
श्री दिगम्बर जैन चौबीसी बड़ा मन्दिर, चंदेरी चंदेरी, जिला - गुना (मध्यप्रदेश) पिन - 473446
आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 5, कमरे (बिना बाथरूम) - 19 हाल - 3 (यात्री क्षमता - 250), गेस्ट हाउस - 3
रेल्वे स्टेशन - ललितपुर-36 कि.मी.,मुंगावली-38 कि.मी.,अशोकनगर-58 कि.मी.
निकटतम प्रमुख नगर - ललितपुर - 36 कि.मी., मुंगावली - 38 कि.मी., अशोकनगर - 58 कि.मी.
संस्था - श्री दि. जैन चौबीसी बड़ा मंदिर ट्रस्ट प्रबन्ध समिति, चंदेरी