श्री दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र, पनागर पोस्ट - पनागर, जबलपुर, (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM


ऐतिहासिकता

यहाँ भगवान शांतिनाथ की 9 फुट ऊँची खड्गासन व भगवान पार्श्वनाथ की 5 फुट ऊँची पद्मासन प्रतिमाएँ मनोहारी एवं अतिशय युक्त हैं। पंचायती मन्दिर में लगभग 2.5 मीटर ऊँची भगवान ऋषभदेव की कायोत्सर्ग मुद्रा में अत्यन्त मनोज्ञ प्रतिमा है । इसके अतिशय के कारण ही यह क्षेत्र प्रसिद्ध हुआ है । सम्मेदशिखरजी की रचना दर्शनीय है। शरद पूर्णिमा को क्षेत्र पर वार्षिक मेला लगता है।

विशेष जानकारी : अतिशयकारी भगवान सुपार्श्वनाथ मन्दिर का जीर्णोद्धार 2 वर्ष में पूर्ण हुआ है । प्रतिमा अति मनोज्ञ, मनोहारी एवं सुन्दर है, वेदी प्रतिष्ठा के समय से ही साक्षात अतिशययुक्त है। समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र मढ़ियाजी - 20 कि.मी.कोनीजी - 60 कि.मी., बहोरीबन्दजी - 50 कि.मी., भेड़ाघाट (जबलपुर) पर्यटन स्थल -25 कि.मी., सम्मेदगिरि गोशलपुर-10 कि.मी.

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र, पनागर पोस्ट - पनागर, जिला - जबलपुर, (मध्यप्रदेश) पिन - 483220

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 9, कमरे (बिना बाथरूम) - 5 हॉल -2 (यात्री क्षमता -200) धर्मशाला - 1 (क्षमता - 100) जती भवन (क्षमता- 200) यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 500.

भोजनशाला - सशुल्क, अनुरोध पर सरस्वती भवन (क्षमता-100)

पहुँचने का सरलतम मार्ग - जबलपुर - कटनी नेशनल हाईवे क्र. 7 पर जबलपुर से 16 कि.मी.

अध्यक्ष - श्री सुरेन्द्रकुमार कंटगहा, पनागर (0761-2350086)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री दिगम्बर जैन मन्दिर अतिशय क्षेत्र, पनागर, (मध्यप्रदेश), पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश, 483220

Nearby Tirth Places