श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र एवं पुण्य भूमि, जयसिंहपुरा, उज्जैन (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:13 PM


ऐतिहासिकता

यह क्षेत्र वर्तमान उज्जैन नगर सीमा में ही है। इसका प्राचीन नाम अवंतिकापुरी था। जैन शासन के दौरान ही इसका नाम उज्जैन पड़ गया। श्वेताम्बर मान्यतानुसार यहाँ पर श्मसान में भगवान महावीर पर रुद्र ने उपसर्ग किया था। मुनि अभयघोष अंतकृत केवली यहाँ से मोक्ष पधारे थे, अत: इस स्थान को सिद्ध क्षेत्र माना जाता है। यहीं पर दुर्भिक्ष की भावी घटना ज्ञात होने पर अंतिम श्रुतकेवली भद्रबाहु अपने विशाल संघ सहित दक्षिण भारत की ओर चले गये थे। उनके साथ सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य भी मुनि दीक्षा लेकर चले गये थे। जयसिंहपुरा मन्दिर के समीप मालवा प्रांतिक सभा बड़नगर द्वारा निर्मित भव्य पुरातत्व संग्रहालय में जैन पुरातत्व सामग्री से समृद्ध प्राचीन मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ सुरक्षित हैं। यह संग्रहालय दर्शनीय है। उज्जैन में 8 बड़े भव्य जिनालय एवं 10 छोटे मंदिर हैं । शिव ज्योतिर्लिंग (महाकाल), चिन्तामन गणेश, जंतर - मन्तर, कालियादह पैलेस, सांदीपन आश्रम, भतृहरि (भरतरी) गुफा इत्यादि भी दर्शनीय हैं। समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र मक्सी - 36 कि.मी., पुष्पगिरि -80 कि.मी., गोम्मटगिरि इन्दौर -60 कि.मी. भगवान महावीरतपोभूमि -5 कि.मी

आपका सहयोग : जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र एवं पुण्य भूमि, जयसिंहपुरा जयसिंहपुरा, उज्जैन (मध्यप्रदेश) पिन - 456001

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - X, (बिना बाथरूम) - 7 हाल - 1 (यात्री क्षमता - 100), गेस्ट हाउस - X यात्री ठहराने की कुल क्षमता - 125. भोजनशाला - अनुरोध पर सशुल्क

निकटतम प्रमुख नगर - इन्दौर - 60 कि.मी., गोम्मटगिरि - 56 कि.मी.

संस्था - श्री दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट, नमकमंडी, उज्जैन

अध्यक्ष - श्री प्रकाशचन्द्र कासलीवाल (मो.: 094250-92967)

क्षेत्र पर मन्दिरों की संख्या : 01 (एक विशाल जैन मंदिर)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : जयसिंहपुरा-उज्जैन, श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र एवं पुण्य भूमि, जयसिंहपुरा जयसिंहपुरा, उज्जैन (मध्यप्रदेश), उज्जैन, मध्य प्रदेश, 456001

Nearby Tirth Places