श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पटेरिया, सागर (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:14 PM


ऐतिहासिकता

232 वर्ष प्राचीन जिनालय जिसकी ऊँचाई लगभग 90 फुट और भगवान पार्श्वनाथ की तीन प्रतिमाओं की ऊँचाई साढे सात फुट है। यहाँ अनेक चमत्कार एवं अतिशय हुए हैं। 20 अगस्त 1992 को रात्रि में 8 से 1 बजे तक अनवरत जल का प्रवाहन, मंदिर में रात्रि में वाद्य यंत्रों, घुघरूओं की सुमधुर ध्वनि सुनाई देना, गजरथ के वक्त भोजन में घी की कमी होने पर भट्टारक महेन्द्रकीर्तिजी के आदेश पर जलकुण्ड का पानी कढ़ाई में डालकर घी की कमी पूरी की गई आदि। ऐतिहासिक किला 1 कि.मी. की दूरी पर है।

विशेष जानकारी : इन्टरनेट पर है Website www.jainteerth.com.pateriyaji


अन्य जानकारी

श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पटेरिया तहसील एवं ग्राम - गढ़ाकोटा, जिला- सागर (मध्यप्रदेश) पिन - 470229

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 8, कमरे (बिना बाथरूम) - 22, हाल - 1, (यात्री क्षमता - 75) गेस्ट हाऊस - X,

रेल्वे स्टेशन - दमोह - 30, सागर - 45, पथरिया - 15 कि.मी.

पहुँचने का सरलतम मार्ग - क्षेत्र सागर - दमोह मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित है। अत: दोनों स्थानों से पहुँचना सुविधाजनक है।

निकटतम प्रमुख नगर - दमोह - 30 कि.मी., सागर - 45 कि.मी.

संस्था - श्री दिगम्बर जैन 1008 पार्श्वनाथ पटेरिया ट्रस्ट कमेटी

अध्यक्ष - श्री जिनेश सिंघई, गढ़ाकोटा (07582-258282, 09179182656)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पटेरिया, गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश, 470229

Nearby Tirth Places