श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र- बजरंगगढ़, गुना (मध्यप्रदेश)


Posted on 19-Sep-2026 06:12 PM


ऐतिहासिकता

मुख्य मंदिर सं. 1236 में सेठ पाड़ाशाह ने बनवाया था। इसमें मूलनायक भगवान शांतिनाथजी की प्रतिमा 4.5 मीटर तथा पीठ सहित 5.5 मीटर ऊँची है। मूर्ति के एक ओर भगवान अरहनाथजी की व दूसरी ओर भगवान कुंथुनाथजी की प्रतिमा विराजमान है। यहाँ दीवारों पर चित्रकारी एवं मूर्तियाँ उकेरी गई हैं। भगवान बाहुबली की 1.75 मीटर ऊँची मूर्ति भी दर्शनीय है। दो नई बेदियों का निर्माण कार्य जारी है|

समीपवर्ती तीर्थक्षेत्र : अशोक नगर त्रिकाल चौबीसी - 45 कि.मी., थुबोनजी - 70 कि.मी., चाँदखेड़ी - 150 कि.मी., चंदेरीचौबीसी - 100 कि.मी., खंदारजी - 90 कि.मी.

जय जिनेन्द्र बन्धुओं, यदि आपके पास इस क्षेत्र के सम्बन्ध में ऊपर दी हुई जानकारी के अतिरिक्त अन्य जानकारी है जैसे गूगल नक्षा एवं फोटो इत्यादि तो कृपया आप उसे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें| यदि आप इस क्षेत्र पर गए है तो अपने अनुभव भी लिखें| ताकि सभी लाभ प्राप्त कर सकें|


अन्य जानकारी

श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र- बजरंगगढ़, गुना (मध्यप्रदेश) पिन - 473 001

आवास - कमरे (अटैच बाथरूम) - 4, कमरे (बिना बाथरूम) - 14 हाल - 3 (यात्री क्षमता - 200), गेस्ट हाऊस - 01

भोजनशाला - सशुल्क, अनुरोध पर (भोजनशाला का निर्माण प्रगति पर है)

पहुँचने का सरलतम मार्ग - गुना से बस या ऑटो रिक्शा उपलब्ध हैं।

संस्था - श्री दि. जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी, बजरंगगढ़ (गुना)

अध्यक्ष - श्री रमेश जैन आमन्या (07542-252256,09826821256)

तीर्थ क्षेत्र : अतिशय क्षेत्र
पता : श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र- बजरंगगढ़, गुना (मध्यप्रदेश), बजरंगगढ़, गुना, मध्य प्रदेश, 473001

Nearby Tirth Places