श्री अरहनाथ जिन पूजा



तप तुरंग असवार धार, तारन विवेक कर |

ध्यान शुकल असिधार शुद्ध सुविचार सुबखतर ||

भावन सेना, धर्म दशों सेनापति थापे |

रतन तीन धरि सकति, मंत्रि अनुभो निरमापे ||

सत्तातल सोहं सुभट धुनि, त्याग केतु शत अग्र धरि |

इहविध समाज सज राज को, अर जिन जीते कर्म अरि ||

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथ जिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् |

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथ जिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः |

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथ जिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् |

 

कनमनिमय झारी, दृग सुखकारी, सुर सरितारी नीर भरी |

मुनिमन सम उज्ज्वल, जनम जरादल, सो ले पदतल धार करी ||

प्रभु दीन दयालं, अरिकुल कालं, विरद विशालं सुकुमालं |

हरि मम जंजालं, हे जगपालं, अरगुन मालं, वरभालं ||

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि.स्वाहा |1|

 

भवताप नशावन, विरद सुपावन, सुनि मन भावन, मोद भयो |

तातैं घसि बावन, चंदनपावन, तुमहिं चढ़ावन, उमगि अयो ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय भवातापविनाशनाय चन्दनं नि.स्वाहा |2|

 

तंदुल अनियारे, श्वेत सँवारे, शशिदुति टारे, थार भरे |

पद अखय सुदाता, जगविख्याता, लखि भवताता पुंजधरे ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि.स्वाहा |3|

 

सुरतरु के शोभित, सुरन मनोभित, सुमन अछोभित ले आयो |

मनमथ के छेदन, आप अवेदन, लखि निरवेदन गुन गायो ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि.स्वाहा |4|

 

नेवज सज भक्षक प्रासुक अक्षक, पक्षक रक्षक स्वक्ष धरी |

तुम करम निकक्षक, भस्म कलक्षक, दक्षक पक्षक रक्ष करी ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नेवैद्यं नि.स्वाहा |5|

 

तुम भ्रमतम भंजन मुनिमन कंजन, रंजन गंजन मोह निशा

रवि केवलस्वामी दीप जगामी, तुम ढिग आमी पुण्य दृशा ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.स्वाहा |6|

 

दशधूप सुरंगी गंध अभंगी वह्वि वरंगी माहिं हवें |

वसुकर्म जरावें धूम उड़ावें, ताँडव भावें नृत्य पवें ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि.स्वाहा |7|

 

ऋतुफल अतिपावन, नयन सुहावन, रसना भावन, कर लीने |

तुम विघन विदारक, शिवफलकारक, भवदधि तारक चरचीने ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय मोक्षफल प्राप्तये फलं नि.स्वाहा |8|

 

सुचि स्वच्छ पटीरं, गंधगहीरं, तंदुलशीरं, पुष्प-चरुं |

वर दीपं धूपं, आनंदरुपं, ले फल भूपं, अर्घ करुं ||प्रभु.

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि.स्वाहा |9|

 

पंच कल्याणक अर्घ्यावली

फागुन सुदी तीज सुखदाई, गरभ सुमंगल ता दिन पाई |

मित्रादेवी उदर सु आये, जजे इन्द्र हम पूजन आये ||

ॐ ह्रीं फाल्गुनशुक्ला तृतीयायां गर्भमंगलमण्डिताय श्रीअर.अर्घ्यं नि. |1|

 

मँगसिर शुद्ध चतुर्दशि सोहे, गजपुर जनम भयो जग मोहे |

सुर गुरु जजे मेरु पर जाई, हम इत पूजें मनवचकाई ||

ॐ ह्रीं मार्गशीर्षशुक्ला चतुर्दश्यां जन्ममंगलमण्डिताय श्रीअर.अर्घ्यं नि. |2|

 

मंगसिर सित दसमी दिन राजे, ता दिन संजम धरे विराजै |

अपराजित घर भोजन पाई, हम पूजें इत चित हरषाई ||

ॐ ह्रीं मार्गशीर्षशुक्ला दशम्यां निःक्रमणकल्याणप्राप्ताय श्रीअर.अर्घ्यं नि. |3|

 

कार्तिक सित द्वादशि अरि चूरे, केवलज्ञान भयो गुन पूरे |

समवसरनथि धरम बखाने, जजत चरन हम पातक भाने ||

ॐ ह्रीं कार्तिकशुक्ला द्वादश्यां केवलज्ञानप्राप्ताय श्रीअर.अर्घ्यं नि. |4|

 

चैत कृष्ण अमावसी सब कर्म, नाशि वास किय शिव-थल पर्म |

निहचल गुन अनंत भंडारी, जजौं देव सुधि लेहु हमारी ||

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णामावस्यां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीअर.अर्घ्यं नि. |5|

 

जयमाला

दोहा

बाहर भीतर के जिते, जाहर अर दुखदाय |

ता हर कर अरि जिन भये, साहर शिवपुर राय |1|

 

राय सुदरशन जासु पितु, मित्रादेवी माय |

हेमवरन तन वरष वर, नव्वै सहस सुआय |2|

(छंद तोटक)

जय श्रीधर श्रीकर श्रीपति जी, जय श्रीवर श्रीभर श्रीमति जी |

भवभीम भवोदधि तारन हैं, अरनाथ नमों सुखकारन हैं |3|

 

गरभादिक मंगल सार धरे, जग जीवनि के दुखदंद हरे |

कुरुवंश शिखामनि तारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |4|

 

करि राज छखंड विभूति मई, तप धारत केवलबोध ठई |

गण तीस जहाँ भ्रमवारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |5|

 

भविजीवन को उपदेश दियो, शिवहेत सबै जन धारि लियो |

जग के सब संकट टारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |6|

 

कहि बीस प्ररुपवसार तहाँ, निजशर्म सुधारस धार जहाँ |

गति चार ह्रषीपन धारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |7|

 

षट काय तिजोग तिवेद मथा, पनवीस कषा वसु ज्ञान तथा |

सुर संजम भेद पसारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |8|

 

रस दर्शन लेश्य भव्य जुगं, षट सम्यक् सैनिय भेद युगं |

जुग हारा तथा सु अहारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |9|

 

गुनथान चतुर्दस मारगना, उपयोग दुवादश भेद भना |

इमि बीस विभेद उचारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |10|

 

इन आदि समस्त बखान कियो, भवि जीवनि ने उर धार लियो |

कितने शिववादिन धारन हैं, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |11|

 

फिर आप अघाति विनाश सबै, शिवधाम विषैं थित कीन तबै |

कृतकृत्य प्रभू जगतारन हैं अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |12|

 

अब दीनदयाल दया धरिये, मम कर्म कलंक सबै हरिये |

तुमरे गुन को कछु पार न है, अरनाथ नमौं सुखकारन हैं |13|

 

जय श्रीअरदेवं, सुरकृतसेवं समताभेवं, दातारं |

अरिकर्म विदारन, शिवसुखकारन, जयजिनवर जग त्रातारं ||

ॐ ह्रीं श्रीअरहनाथजिनेन्द्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा |

 

अर जिन के पदसारं, जो पूजै द्रव्य भाव सों प्रानी |

सो पावै भवपारं, अजरामर मोच्छथान सुखखानी ||

इत्याशीर्वादः (पुष्पांजलिं क्षिपेत्)